Jyothy Labs Story: 5000 के उधार से बना डाली 14000 करोड़ की कंपनी ,पढ़े पूरी कहानी

Mohit Kumar
Jyothy Labs Story

Jyothy Labs Story: हेलो दोस्तों हम आपके लिए बिजनस और बिजनस की सफलता की कहानियों को आपके सामने लाते रहते है। और आज हम एक बार फिर से आपके लिए कुछ ऐसी ही बिजनस और बिजनस की सफलता से जुडी कहानी लेकर आए है। जिसे सुनने के बाद आप भी बिजनस करने के प्रति प्रेरित होंगे। अक्सर हम जीवन में एक बार फेल हो जाने के बाद हार मन लेते है। लेकिन यह कहानी आपको हार ना मानकर बार बार प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है।

क्या है बिजनस

यह बिजनस कोई और नहीं बल्कि Jyothy Labs है। जो उजाला नील बनाती है। ऊजाला नील को आज के समय में हर व्यक्ति जानता है। और इसका इस्तेमाल हर घर में होता है। और अगर आपको नहीं पता की उजाला नील क्या है। तो बता दे इसका इस्तेमाल सफ़ेद कपड़ो को धोने के बाद कपड़ो का पीला पन हटाने में किया जाता है। इसका इस्तेमाल पिछले कई सालो से हमारे देश में किया जा रहा है।

कौन है। Jyothy Labs का फाउंडर

ज्योति लैब्स जो आज नील बनाने के बिजनस में भारत की नंबर 1 कंपनी है। इस कंपनी की शुरुआत एम.पी रामचंद्रन जी ने करी थी। और वही इस कंपनी के फाउंडर भी है। एम.पी रामचंद्रन जी ने अपनी इस कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए काफी मेहनत करी और अपनी कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचाया है।

Jyothy Labs Story
Jyothy Labs Story

वैसे तो इस कंपनी के फाउंडर एम.पी रामचंद्रन जी अपनी कंपनी Jyothy Labs से रिटायरमेंट ले चुके है। परन्तु आज भी इस कंपनी के चेयरमैन के पद पर बने हुए है। और इस समय Jyothy Labs की CEO की पोजीशन पर रामचंद्रन की बेटी Moothedath Jyothy हैं।

एम.पी रामचंद्रन के करियर की शुरुआत

एम.पी रामचंद्रन केरला के रहने वाले थे। और उन्होंने वही के एक कॉलेज सेंट थॉमस कॉलेज, त्रिशूर से अपने बी.कॉम की डिग्री प्राप्त करी थी। जिसके बाद एम.पी रामचंद्रन जी ने अपने करियर की शुरुआत 1971 में मुंबई में वित्तीय प्रबंधन (financial management) की डिग्री प्राप्त करके एकाउंटेंट के रूप में नौकरी करने से करी थी। लेकिन उनकी किस्मत में कुछ बड़ा ही लिखा था। इस लिए जब भी एम.पी रामचंद्रन जी अपने कपडे धोते थे तो वह फैब्रिक व्हाइटनर से खुश नहीं रहते थे।

और एक दिन उन्हें एक रासायनिक बिजनस से जुडी एक किताब मिली जिसमे बताया गया था। की कैसे बैंगनी रंग कपडा बनाने वाली कंपनी को कपडे के लिए अच्छे रंग देने में सहायता करता है। जिसके बाद उनके दिमाग में एक आईडिया आया और उन्होंने अपना फैब्रिक व्हाइटनर बनाने की सोची और फैब्रिक व्हाइटनर बनाने के लिए 1 साल तक अपनी रसोई में रिसर्च करते रहे। जिसमे उन्होने कई तरह के प्रयोग करे। और एक दिन उन्हें इसमें सफलता प्राप्त हुई।

5 हजार रूपए उधार लेकर करी कंपनी की शुरुआत

एम.पी रामचंद्रन जी ने फैब्रिक व्हाइटनर तो बना लिया लेकिन उसे बड़े स्तर पर बनाने के लिए एक कारखाने की जरुरत थी। इस लिए 1983 में उन्होंने अपने भाई से 5000 रूपए उधार लेकर केरला में अपनी जमीन पर अपना एक कारखाना खोला। जिसका नाम उन्होंने अपनी बेटी ज्योति के नाम पर Jyothy Labs रखा। और उजाला सुप्रीम लिक्विड फैब्रिक व्हाइटनर बनाना शुरू कर दिया।

लेकिन शुरुआत में उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली। क्योकि उनके पास ज्यादा काम करने वाले लोग नहीं थे। इस लिए उन्होंने अपने प्रोडक्ट को अपने साथ काम करने वाले 6 लोगो के साथ घर घर जाकर बेचना शुरू कर दिया। उनका प्रोडक्ट अच्छा होने के कारण धीरे धीरे उनके प्रोडक्ट ने लोगो के दिलो में अपनी जगह बना ली।

ये प्रोडक्ट बनाती है यह कंपनी

इस कंपनी ने अपने प्रोडक्ट बनाने की शुरुआत उजाला सुप्रीम लिक्विड फैब्रिक व्हाइटनर बनाने से करी थी। लेकिन आज के समय में यह कंपनी कई तरह के प्रोडक्ट बनाती है। जिसका इस्तेमाल भारत के हर घर में होता है। इस कंपनी के कई प्रोडक्ट लोग इस्तेमाल तो करते है।

Jyothy Labs Story 1

लेकिन उन्हें यह नहीं पता की यह प्रोडक्ट Jyothy Labs कंपनी ही बनाती है। जैसे की margo , Exo ,Mr. White और maxo कई लोग यह समझते है। की यह प्रोडक्ट कोई और कंपनी बनाती लेकिन ऐसा नहीं है यह सब प्रोडक्ट Jyothy Labs कंपनी ही बनाती है।

पहले साल किया मात्र 1440 रूपए का प्रॉफिट

शुरुआत में उनके द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट को कोई नहीं जानता था। इसलिए पहले साल उन्होंने सिर्फ 40000 रूपए की ही सेल करी जिसमे से उन्हें मात्र 1440 रूपए का ही प्रॉफिट हुआ। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कोशिश करते रहे। और उनकी कोशिश सफल होने लगी। धीरे धीरे उनका प्रोडक्ट लोगो को पसंद आने लगा और उनके प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ने लगी। और उन्होने उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी कंपनी की वैल्यू को करोडो तक पहुंचा दिया।

आज है। 14000 करोड़ की कंपनी

रामचंद्रन जी के लिए इस कंपनी को इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचाना इतना आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत करी और अपनी कंपनी की वैल्यूएशन को आज के समय में 14000 करोड से ऊपर पहुंचा दिया। और यह कंपनी शेयर मार्केट में भी लिस्ट है। जिसके एक शेयर का प्राइस 439 रूपए है।

कंपनी का नामज्योति लैब्स लिमिटेड
संस्थापकमुथेदथ पंजन रामचन्द्रन
गृहस्थानकेरल, भारत
कंपनी की वैल्यूएशन 14000 करोड से ऊपर
सीईओमुथेदथ ज्योति
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jyothylabs.com/

एम.पी रामचंद्रन इंटरव्यू


Rajesh Exports Success Story: मात्र 1,200 रुपए का लोन लेकर कर डाली 2.5 लाख करोड़ की कंपनी खड़ी

Leave a Comment