Bajaj Chetak Urbane launched: 113km की रेंज और स्टील बॉडी के साथ इतनी कम कीमत पर मिल रहा है ये स्कूटर

Mohit Kumar
Bajaj Chetak Urbane launched

Bajaj Chetak Urbane launched: बजाज(Bajaj) भारत की एक जानी मानी कंपनी है। जो भारत में आय दिन एक से बढ़कर एक जबरदस्त बाइक और स्कूटर लॉन्च करती रहती है। और बजाज(Bajaj) ने भारत में एक बार फिर से तहलका मचा दिया है। बजाज ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak Urbane(2024) लॉन्च कर दिया है। जो बहुत कम कीमत में आपको एक जबरदस्त रेंज और शानदार फीचर के साथ मिलता है।

बजाज(Bajaj) का आने वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फीचर और लुक के मामले में किसी भी कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर से कम नहीं है। और बात अगर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मजबूती की करे। तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने सबको पीछे छोड़ दिया है। जिसके कारण सभी कंपनीयों के होश उड़ गए है। बजाज(Bajaj) के इस स्कूटर में आपको 4 कलर ऑप्शन मिलते है। और साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको फास्ट चार्जिंग और रिवर्स ऑप्शन जैसे कई शानदार फीचर देखने को मिलते है।

बजाज चेतक अर्बन फीचर | Bajaj Chetak Urbane launched

Bajaj Chetak Urbane launched 1

बजाज(Bajaj) की तरफ से आने वाला स्कूटर बजाज चेतक अर्बन एक दमदार स्कूटर है। और साथ ही कंपनी के द्वारा इसमें भर भर के फीचर भी दिए गए है। इसमें आपको इको मोड, स्पोर्ट मोड, जिओ लोकेशन मोड़ ,स्कूटर रिवर्स ऑप्शन, ऑफ बोर्ड चार्जर, टेल हेडलाइट, स्पीडोमीटर और बैटरी चार्ज परसेंटेज जैसे कई फीचर देखने को मिलते है। और साथ ही इसमें आपको key फ़ोब का फीचर देखने को मिलता है।

यह भी पढ़े: Jyothy Labs Story: 5000 के उधार से बना डाली 14000 करोड़ की कंपनी

इस फीचर की मदद से आप भीड़ में खड़े अपने स्कूटर की लाइट को चाबी की मदद से ब्लिंक कराकर अपने स्कूटर को ढूंढ सकते है। और अगर इसके ब्रेक्स की बात करे तो इसमें आपको फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और पीछे के व्हील में आपको ड्रम ब्रेक देखने को मिलते है। यह स्कूटर भारत में टेकपैक और स्टैण्डर्ड 2 वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

रेंज113 किमी
टॉप स्पीड73 किमी प्रति घंटा
चार्जरऑफ बोर्ड, 650w
बॉडी टाइपस्टील बॉडी
फुल चार्जिंग टाइम4 घंटा 50 मिनट
राइड मोडइको और स्पोर्ट्स
हिल होल्डउपलब्ध है
रिवर्स मोडउपलब्ध है
ऐप कनेक्टिविटीउपलब्ध है
ब्लिंकरउपलब्ध है
एफओबी कुंजीउपलब्ध है
एक्स-शोरूम कीमत1,21,001

चेतक EV ऐप

Bajaj Chetak Urbane launched 3

बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको ऐप का भी सपोर्ट देखने को मिलता है। जिसमे आपको कई फीचर देखने को मिलते है। जैसे जिओ फेंसिंग, चार्जिंग स्टेशन लोकेशन, सर्विस सेंटर लोकेशन, म्यूजिक कंट्रोल, लास्ट लोकेशन और इस ऐप में आप गाड़ी और अपने जरूरी कागज भी सेव कर सकते हो। अगर आपको जिओ फेंसिंग के बारे में नहीं पता। तो बता दे की इस फीचर की सहायता से आप एक एरिया को सेलेक्ट कर सकते है। और अगर आपका स्कूटर उससे बहार जाता है। तो आपके फोन पर नोटिफिकेशन आ जायगा।

यह भी पढ़े: Ola S1 Air Full Specifications And Price

बजाज चेतक अर्बन डिज़ाइन | Bajaj Chetak Urban Design

बजाज चेतक अर्बन एक नए और शानदार डिजाइन के साथ आता है। बजाज का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर लाल, नीला, काला और मैट्रिक कोर्स ग्रे 4 कलर वेरियंट में मिलता है। और इस स्कूटर में आपको बजाज के द्वारा स्टील की बॉडी दी गई है। जो इस स्कूटर को दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग और मजबूत बनाती है। इसमें आपको स्टाइलिश हेड लाइट और स्टाइलिश इंडिकेटर भी दिए गए है। जो दिखने में काफी अच्छे लगते है। और साथ ही इसमें एक बड़ी सीट भी दी गई है। और साथ ही इसमें आपको एक कलर फुल एलसीडी डिस्प्ले वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

बजाज चेतक अर्बन की बैटरी रेंज और टॉप स्पीड

Bajaj Chetak Urbane launched 2

जैसा की आपको पता होगा की इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए सबसे जरुरी उसकी बैटरी और रेंज होती है। इस स्कूटर में आपको टेक पैक और स्टैंडर्ड 2 वेरियंट मिलते है। जिसमे की दोनों वेरियंट में आपको 113 km की रेंज देखने को मिलती है। लेकिन टॉप स्पीड में अंतर देखने को मिलता है।

यह भी पढ़े: New Apache RTX Launch Date: क्या अब BMW और KTM का होगा खेल ख़त्म?

जिसमे टेक पैक वेरियंट में आपको टॉप स्पीड 73 km की मिलती है। और स्टैंडर्ड में आपको 63 km की टॉप स्पीड देखने को मिलती है। और इसमें आपको दोनों वेरियंट में 2.9 kwh की बैटरी देखने को मिलती है। जिसे चार्ज करने में 4 घंटे 50 मिनट का समय लगता है।

बजाज चेतक अर्बन की कीमत | Bajaj Chetak Urban Price

बजाज के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो मॉडल में लॉन्च किया जाएगा। जिसमे की एक मॉडल टेक पैक और स्टैंडर्ड वेरियंट में मिलेगा। और दूसरा प्रीमियम मॉडल होगा। जिसमे प्रीमियम और स्टैंडर्ड की कीमत 1, 15,001 एक्स शोरूम राखी गई है। और टेक पैक की कीमत 1, 21,001 रूपए एक्स शोरूम रखी गई है।

बजाज चेतक अर्बन EMI विकल्प

अगर आप Bajaj Chetak Urbane को EMI पर खरीदना चाहते है। तो आप इसे EMI पर भी खरीद सकते है। इस स्कूटर को आप 36 महीने की EMI पर खरीद सकते है। जिसके एक महीने की EMI 3,612 रूपए देनी होगी। और इस लोन पर आपको बैंक को 9.7 का इंट्रस्ट देना होगा।


Leave a Comment