Girls Education Promotion Scheme: उत्तराखंड की छात्राओं के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही है 50 हजार छात्राओं को मुफ्त में साइकिल

Mohit Kumar
Girls Education Promotion Scheme

Girls Education Promotion Scheme: हेलो दोस्तों उत्तराखंड में लड़कियों की शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से कई प्रयास करे जा रहे है। जिसमे की एक बार फिर सरकार के द्वारा एक योजना शुरू की गई है। इस योजना का नाम बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना रखा गया है। जिसमे की सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं को बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत मुफ्त साइकिल का लाभ दिया जाएगा।

बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना | Girls Education Promotion Scheme | Cycle Yojana Uttarakhand

राज्य सरकार की तरफ से चलाई गई इस बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना में 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली प्रत्येक छात्रा को साइकिल खरीदने के लिए खाते में संबंधित जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डीबीटी के जरिए 2850 रुपये जमा कराए जाएंगे। इस योजना की एक खास बात है। जो इस योजना को थोड़ा अलग बनाती है। जिसमे की मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों में पढ़ रही 9वीं कक्षा की सभी छात्राओं को साइकिल खरीदना अनिवार्य होगा।

जबकि पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यालयों में पढ़ रही 9वीं कक्षा की सभी छात्राओं को साइकिल खरीदना अनिवार्य नहीं होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में पढ़ रही 9वीं कक्षा की सभी छात्रा बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत मिले 2850 रुपये से साइकिल खरीदने की जगह किसी अधिकृत बैंक या डाकघर में चार वर्षो के लिए एफडी के रूप में जमा भी करा सकती है।

इसे भी पढ़े:- Govt Jobs for B Ed in Uttarakhand: बेसिक शिक्षकों के पद पर नहीं होगी बीएड अभ्यर्थीयों की भर्ती, शैक्षिक योग्यता में होगा बदलाव

विभाग ने दिए 14 करोड़ रुपये | Uttarakhand Government Schemes 2024 | Free Bicycle Girl Students

Free Bicycle Girl Students: शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया की देश में शुरू हुईं इस मुफ्त साइकिल योजना का लाभ प्रदेशभर में 9वीं कक्षा में पढ़ रही 50 हजार छात्राओं को मिलेगा। इसके लिए विभाग के द्वारा 14 करोड़ से ज्यादा की धनराशि जनपदों को आवंटित भी करी जा चुकी है। डाॅ.धन सिंह रावत के मुताबिक लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए चलाई गई योजना को सफल तरीके से चलाने के लिए चार सदस्यों की समिति भी गठित की गई है।

जिसमे जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, जनपद के वरिष्ठतम प्रधानाचार्य, जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी और वित्त अधिकारी शामिल है। जिन्हे ब्लॉक स्तर पर 20 प्रतिशत लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन करने का काम दिया गया है। साथ ही इसके अलावा चार सदस्यों की समिति को जनपदों में साइकिल के पैसो को और पर्वतीय जनपदों में एफडी का भौतिक सत्यापन करके रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर निदेशालय को भेजने का कार्य भी सौंपा गया है।

इसे भी पढ़े:- Uttarakhand Dehradun Guldar News: देहरादून की सड़कों पर घूम रहा है गुलदार, न जाए घर से बहार

इन जनपदों को हुए इतने रूपये आवंटित | Free Bicycle Girl Students

प्रदेश में चलाई जा रही मुफ्त साइकिल योजना में प्रदेश के अलग अलग जनपदों को मुफ्त साइकिल योजना के लिए अलग अलग धनराशि आवंटित करी गई है। जिसमे की पिथौरागढ़ में 2635 के लिए 75 लाख रुपये, अल्मोड़ा में 3492 बालिकाओं के लिए 1 करोड़ रुपये , रूद्रप्रयाग में 1736 बालिकाओं के लिए 50 लाख रुपये, बागेश्‍वर में 1595 के लिए 45 लाख रुपये, चमोली में 2533 के लिए 72 लाख रुपये

देहरादून में 5615 बालिकाओं के लिए 1 करोड़ 60 लाख रुपये, चम्पावत में 1677 के लिए 47 लाख रुपये, नैनीताल में 5021 के लिए 1 करोड़ 43 लाख रुपये, टिहरी में 3780 के लिए 1 करोड़ 8 लाख, पौड़ी 3284 के लिए 94 लाख रुपये, हरिद्वार में 7075 बालिकाओं के लिए 2 करोड़ रुपये, ऊधमसिंह नगर में 8429 छात्राओं के लिए 2 करोड़ 40 लाख रुपये और उत्तरकाशी में 2258 छात्राओं के लिए 64 लाख रुपये की धनराशि दी गई है।

जनपदों के नामबालिकाओं की संख्याआवंटित धनराशि
पिथौरागढ़ 2635 75 लाख रुपये
अल्मोड़ा 3492 1 करोड़ रुपये
रूद्रप्रयाग 1736 50 लाख रुपये
बागेश्‍वर 1595 45 लाख रुपये
चमोली 253372 लाख रुपये
देहरादून 5615 1 करोड़ 60 लाख रुपये
चम्पावत 167747 लाख रुपये
नैनीताल 5021 1 करोड़ 43 लाख रुपये
टिहरी 37801 करोड़ 8 लाख
पौड़ी 3284 47 लाख रुपये
हरिद्वार 7075 2 करोड़ रुपये
ऊधमसिंह 8429 2 करोड़ 40 लाख रुपये
उत्तरकाशी 2258 64 लाख रुपये
Girls Education Promotion Scheme

इसे भी पढ़े:- Uttarakhand Corona Latest News 2024: चंपावत जिले में मचा हड़कंप, आए 3 नए कोरोना केस, बड़ा दी कोरोना टेस्टिंग

Leave a Comment