अलसी के बीज में कई पोषक तत्वों पाय जाते है। जिनका सेवन करने से हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती। 

अलसी में ओमेगा-3 अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है। जिससे खून जमता नहीं है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो सकता है।  

भीगे हुए अलसी के बीजो का सेवन करने से कब्ज में राहत मिलती है। क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होते हैं। 

अलसी के बीजों में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता हैं। 

कैंसर में भी अलसी के बीज बहुत फायदेमंद होते है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है। जो कैंसर को रोकने में मदद करते है। 

अलसी में पाया जाने वाला फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड हमारे शरीर में मधुमेह को नियंत्रण में रखने का काम भी करता है।  

अलसी के बीजो में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी हमारे तनाव को कम करने में मदद करते है। 

अलसी के बीजों में पाया जाने वाला ओमेगा-3  बालों और त्वचा को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। 

गर्म तासीर होने के कारण अलसी  के बीजो का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।