सत्तू एक पौष्टिक आहार है। गर्मियों में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

गर्मियों में सत्तू का सेवन करने से हमारे शरीर को ठंडक मिलती है। और हीट स्ट्रोक होने का खतरा भी कम हो जाता है। 

सत्तू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है। जो हमारे शरीर की मसल्स को स्वस्थ रखने में हमारी मदद भी करता है। 

सत्तू फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है। इसलिए सत्तू खाने से कब्ज अपच, और गैस जैसी समस्याओं को दूर रखने में सहायता मिलती है।

प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा होने के कारण सत्तू खाने से हमारे शरीर में ऊर्जा बनी रहती हैं।

सत्तू में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है जो रक्त शर्करा के लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

वजन कम करने के लिए भी सत्तू एक अच्छा आहार है। क्योकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है।

सत्तू में कैल्शियम भी सही मात्रा में पाया जाता है। जो हमारी हड्डीओं को मजबूत बनाने में हमारी मदद करता है।

सत्तू में सही मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होने के कारण जिम जाने वाले व्यक्तियों के लिए भी सत्तू बहुत फायदेमंद माना जाता है।

पथरी वाले व्यक्तियों को सत्तू का सेवन करने से बचना चाहिए क्योकि इसमें ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है। जो पथरी में नुकसान दायक हो सकता है।