Umesh Kumar khadar Mahotsav 2024: उमेश कुमार जी ने खानपुर विधानसभा में करवाए यह बड़े काम, होगी क्षेत्र की बेरोजगारी दूर

Mohit Kumar

Umesh Kumar khadar Mahotsav 2024: विधायक उमेश कुमार जी ने 15 जनवरी को खानपुर विधानसभा के खादर में एक खादर महोत्सव किया। इस महोत्सव में हरियाणा बड़े गायक अजय हुड्डा और ज्ञानेंद्र सरधना भी आए थे। जिसमे विधायक उमेश कुमार जी ने उनके द्वारा किये गए कामो के बारे में जनता को बताया। और अजय हुड्डा और ज्ञानेंद्र सरधना के गानो का भी आनंद उठाया। इस महोत्सव में उमेश कुमार जी ने कहा की में यहाँ अपने द्वारा किये गए कामो के बारे में बताने नहीं आया हूँ।

में तो यहाँ सिर्फ ये बताने आया हूँ। की मेरी नियत में खोट नहीं है। और हम एहसान फरामोश नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा की जिस दिन तक रहेंगे ईमानदारी से रहेंगे। हमारे ऊपर खादर के एक पैसे का भी कर्ज नहीं रहेगा। जिसने वहां पर आए सभी लोगो का दिल जीत लिया। विधायक उमेश कुमार जी ने यह भी कहा की कभी आप को इस चीज का मलाल नहीं होगा की आपने एक गलत व्यक्ति को वोट दिया है। और अगर आपको ऐसा लगा की आपने एक गलत व्यक्ति को वोट दिया है। तो बता देना में खुद अपने घर वापस चला जाऊंगा।

इसे भी पढ़े:- Govt Jobs for B Ed in Uttarakhand: बेसिक शिक्षकों के पद पर नहीं होगी बीएड अभ्यर्थीयों की भर्ती, शैक्षिक योग्यता में होगा बदलाव

बनेगा 10 करोड़ का बाईपास | Umesh Kumar khadar Mahotsav 2024 | MLA Umesh Kumar

इस खादर महोत्सव में उमेश कुमार जी ने बताया की उन्होंने एक 10 करोड़ का बाईपास भी स्वीकृत कराया है। जो 3 से 4 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। जिसके बनने के बाद खादर से रुड़की की दुरी मात्र 25 मिनट की रह जायगी। उन्होंने कहा की गन्ने के सीजन में लक्सर का पुल पार करना मुश्किल हो जाता है। और बहादरपुर का फाटक हमेशा बंद ही मिलता है। और यह बाईपास बनने के बाद खादर के लोग बिना किसी परेशानी के रुड़की या जहा भी वह जाना चाहते है। वहां लोग आसानी से जा पाएंगे।

Roorkee laksar mahotsav

खाद्दर को मिलेगा अपना उप जिला अस्पताल | khanpur vidhayak umesh kumar

कुछ समय पहले उमेश कुमार जी ने उप जिला हस्पताल को बनाने की घोषणा करी थी। जिसके बारे में उमेश कुमार जी ने इस महोत्सव में बताया। उन्होंने कहा की उप जिला अस्पताल के लिए जमीन का चयन हो चुका है। और अस्पताल के लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को जमीन ट्रांसफर भी करी जा चुकी है। साथ ही उमेश कुमार जी ने कहा की BPR का काम भी शुरू हो जाएगा। और उम्मीद है की जल्द ही खादर को अपना उप जिला अस्पताल मिल जाएगा। और वहां के लोगो को रुड़की, देहरादून , हरिद्वार भागना नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढ़े:- Uttarakhand Teacher Vacancy 2024: शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड में निकाली 10 हजार पदों पर भर्ती, आयोग को भेजा प्रस्ताव

उमेश कुमार जी ने कहा फैक्ट्री पर लगा दूंगा ताले | Vidhayak Umesh Kumar | Roorkee Latest News

विधायक उमेश कुमार(Vidhayak Umesh Kumar) जी ने इस खादर महोत्सव में एक चौंकाने वाली बात कही। उन्होंने बताया की फरवरी में सिडकुल का उट्घाटन होने वाला है। इसी के साथ उन्होंने कहा की हमारी एक योजना है। जिसमे हम सिडकुल में बड़े उद्योग लाने के प्रयास करेंगे। जिससे हम अपने ज्यादातर स्थानीय लोगो को रोजगार दिला सके। साथ ही उमेश कुमार जी ने वादा भी किया की उन स्थानीय उद्योगो में 70 से 80% स्थानीय लोग ही काम करेंगे।

जिसके बाद उन्होंने कहा की जिस प्रकार पहले यहाँ 5, 6 लाख रूपए में लेटर बिकते थे। ऐसा अब नहीं होगा और अगर अब किसी फैक्ट्री वाले ने पैसे लेकर लेटर बाटे तो वह खुद उस व्यक्ति की फैक्ट्री में ताला लगा देंगे। उमेश कुमार जी ने कहा की नौकरी सिर्फ उसी व्यक्ति को मिलनी चाहिए जो उस काम के लायक हो और उस काम को करने में कुशल हो।

इसे भी पढ़े:- Jyothy Labs Story: 5000 के उधार से बना डाली 14000 करोड़ की कंपनी ,पढ़े पूरी कहानी


Leave a Comment