5 Kartik Aaryan Best Movies: ये है कार्तिक आर्यन की 5 जबरदस्त फिल्मे जिन्हे देख कर बन जाओगे इनके फैन

Mohit Kumar
5 Kartik Aaryan Best Movies

5 Kartik Aaryan Best Movies: कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड के उभरते हुए सितारों और शानदार एक्ट्ररों में से एक है। जिन्हे आज के समय में हर कोई जानता है। और उनकी एक्टिंग का दीवाना है। कार्तिक आर्यन अब तक कई फिल्मो में काम कर चुके है। और बॉलीवुड को कई अच्छी फिल्मे दे चुके है। कार्तिक आर्यन ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में आई फिल्म “प्यार का पंचनामा” से करी थी। इस फिल्म में दर्शको ने कार्तिक आर्यन को काफी पसंद भी किया था।

कार्तिक आर्यन अब तक रोमांस, कॉमेडी और थ्रिलर हर तरह की मूवी में काम कर चुके है। और बॉलीवुड में बिना किसी के सपोर्ट अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। साथी ही लोगो को अपनी एक्टिंग से प्रभावित भी किया है। और आज हम आपको इस पोस्ट के माद्यम से कार्तिक आर्यन की 5 बेहतरीन फिल्मो के बारे में बताएंगे।

Movie TitleRelease YearDirector
Dhamaka2021Ram Madhvani
Sonu Ke Titu Ki Sweety2018Luv Ranjan
Bhool Bhulaiyaa 22022Anees Bazmee
Pyaar Ka Punchnama2011Luv Ranjan
Luka Chuppi2019Laxman Utekar

Dhamaka – Kartik Aaryan Best Movies

कार्तिक आर्यन को आपने अधिकतर रोमेंटिक और कॉमेडी फिल्मो में ही देखा होगा।लेकिन कार्तिक आर्यन की यह फिल्म उनके करियर की बेहतरीन फिल्मो में से एक है। यह एक सस्पेंस थ्रिलर और क्राइम पर आधारित मूवी है। जिसमे वह आपको एक बेहद गंभीर पत्रकार के किरदार में दिखाई देंगे।

इस फिल्म की कहानी की बात करे तो यह फिल्म एक बम ब्लास्ट पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में बम ब्लास्ट करने वाले व्यक्ति और कार्तिक आर्यन के बीच बातचीत दिखाई जाती है। इस फिल्म में एक व्यक्ति पुल पर बम ब्लास्ट कर देता है और पुल को गिराकर लोगो को मारने की धमकी देता है। और साथ ही ये सब रोकने के लिया शर्त रखता है। की शहर के एक बड़े नेता को उससे माफ़ी मांगनी पड़ेगी।

सस्पेंस थ्रिलर से भरी “धमाका” फिल्म को 2021 में रिलीज किया गया था। इन फिल्म को राम माधवानी और हेवनवीर सिंह हेयर के द्वारा डेरेक्ट किया गया था। और इस फिल्म की कहानी राम माधवानी और पुनीत शर्मा के द्वारा लिखी गई थी। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, कार्तिक आर्यन , अमृता सुभाष जैसे कलाकार भी देखने को मिलेंगे।

Sonu Ke Titu Ki Sweety – Kartik Aaryan Best Movies

यह फिल्म लड़की और दोस्त के बीच के रिश्ते को दर्शाती है। यह फिल्म एक अलग तरह की कहानी के साथ आती है। इस फिल्म की कहानी को नौजवान लोगो के द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। और इस फिल्म में कार्तिक आर्यन आपको एक मस्तमौला लड़के के किरदार में दिखाई देते है।

इस फिल्म की कहानी 2 दोस्तो से शुरू होती है। जिसमे कार्तिक आर्यन का दोस्त एक लड़की से शादी कर रहा होता है। जो एक बुरी लड़की होती है। और इस फिल्म में कार्तिक आर्यन अपने दोस्त को उस लड़की से बचाता है। और यह कहानी कार्तिक आर्यन, दोस्त और दोस्त की प्रेमिका के बीच घूमती रहती है।

2018 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी लव रंजन के द्वारा लिखी गई थी। और इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा और सन्नी सिंह मेन किरदार में दिखाई देते है।

Bhool Bhulaiyaa 2 – Kartik Aaryan Best Movies

भूल भुलैया 2 एक हॉरर कॉमेडी और सस्पेंस के मिश्रण भरी फिल्म है। इस फिल्म में आपको थोड़ा बहुत रोमेंस भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन आपको एक मनचले लड़के के किरदार में दिखाई देते है।

इस फिल्म की कहानी एक मंजुलिका नाम की आत्मा पर आधारित है। इस फिल्म में मंजुलिका की आत्मा को हवेली के एक कमरे में बंद करके रखा जाता है। और वह किसी कारण वर्ष बहार आ जाती है। और फिर मंजुलिका की आत्मा से जुड़े पुराने राज धीरे-धीरे सामने आने लगते है।

Bhool Bhulaiyaa 2 फिल्म को अनीस बज़्मी के द्वारा डेरेक्ट किया गया है। इस फिल्म को 2022 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म की कहानी आकाश कौशिक के द्वारा लिखी गई है। और अगर फिल्म के स्टार की बात करे तो इस फिल्म में आपको कियारा अडवाणी, तब्बू और कार्तिक आर्यन जैसे बड़े सुपर स्टार देखने को मिलेंगे।

Pyaar Ka Punchnama – Kartik Aaryan Best Movies

इस फिल्म में आपको रोमेंस, कॉमेडी और ड्रामा एक साथ देखने को मिलता है। यह फिल्म आज के समय के रिलेशनशिप और रिलेशनशिप के बीच के प्रॉब्लम को दिखाती है। यह फिल्म 20 मई 2011 को रिलीज़ हुई कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म है। और इसी फिल्म से कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में एंट्री करी थी।

इस फिल्म को लव रंजन के द्वारा डेरेक्ट किया गया है। और इस फिल्म की कास्ट की बात करे तो इस फिल्म में आपको कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, सोनाली सेगल, सनी सिंह, रायो एस. बख़िरता, दिव्येंदु और इशिता राज शर्मा जैसे कई कलाकारों ने इस फिल्म में काम किया है। यह फिल्म आपको एक बार जरूर देखनी चाहिये।

Luka Chuppi – Kartik Aaryan Best Movies

लुका छुपी आज के समय में चल रहे लिविंग रिलेशनशिप  पर आधारित फिल्म है। 2019 में रिलीज हुई यह फिल्म कार्तिक आर्यन की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में आपको कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के बीच एक अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिलती है।

इस फिल्म की कहानी एक गुड्डू (कार्तिक आर्यन) से शुरू होती है। जो रश्मि त्रिवेदी(कृति सैनॉन) को शादी के लिए प्रपोज करता है। लेकिन रश्मि त्रिवेदी(कृति सैनॉन) शादी करने के लिए मना कर देती है। और लिविंग रिलेशनशिप  में रहने के लिए कहती है। गुड्डू (कार्तिक आर्यन) और रश्मि त्रिवेदी(कृति सैनॉन) के परिवार वालो की पुरानी सोच के कारण वह ये सब अपने घर वालो से छुपाते है। और अपने लिविंग रिलेशनशिप  को छुपाने के लिए उन्हें कई तरह के पापड़ बेलने पड़ते है।

इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डेरेक्ट किया है। और इस फिल्म की कहानी रोहन शंकर ने लिखी है। इस फिल्म में आपको कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी जैसे बड़े-बड़े कलाकार देखने को मिलेंगे।


Pankaj Tripathi Upcoming Movies: एक्टिंग के बादशाह पंकज त्रिपाठी की आ रही है ये शानदार फिल्मे

Leave a Comment