Pankaj Tripathi Upcoming Movies: एक्टिंग के बादशाह पंकज त्रिपाठी की आ रही है ये शानदार फिल्मे, जाने इन फिल्मो के नाम

viralchacha.com

Pankaj Tripathi Upcoming Movies: पंकज त्रिपाठी आज के समय में बॉलीवुड के एक जाने माने और शानदार एक्टर है। और लोगो द्वारा इनकी फिल्मो और वेब सीरीज को काफी पसंद किया जाता है। पंकज त्रिपाठी को अधिकतर लोग उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए जानते है। और इनकी ज्यादा तर फिल्मे हिट रहती है। और आज हम आपको पंकज त्रिपाठी की आने वाली कुछ बेस्ट फिल्मो के बारे में बताएंगे।

इन्होने अपने करियर की शुरुआत टाटा चाय के विज्ञापन से करी थी। लेकिन इन्हे असली पहचान मिर्जा पुर वेब सीरीज से मिली जिसके बाद भारत का हर व्यक्ति इन्हे जानने लगा। जिसके बाद इन्होने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। और आज के समय में यह कई बड़ी फिल्मो में काम कर चुके। है हाल ही में इनकी अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म भी आई थी जिसमे इनकी एक्टिंग को दर्शको का बहुत प्यार मिला। आइये जानते है पंकज त्रिपाठी की आने वाली कुछ फिल्मो के बारे में।

स्त्री 2 – Pankaj Tripathi Upcoming Movies:

हाल ही में स्त्री मूवी के पार्ट 2 की घोषणा की जा चुकी है। और बताया जा रहा है की पंकज त्रिपाठी स्त्री के पहले पार्ट की तरह दूसरे पार्ट में भी देखने को मिलेगें। “स्त्री” फिल्म के पहले पार्ट में अपनी शानदार एक्टिंग के बाद अब पंकज त्रिपाठी आपको “स्त्री 2″ में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते दिखाई पड़ेंगे।

स्त्री 2 – Pankaj Tripathi Upcoming Movies

अगर आपने स्त्री मूवी नहीं देखी तो हम आपको बता दे की यह एक हॉरर, कॉमेडी मूवी है। इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस बार भी इस मूवी को अमर कौशिक के द्वारा डायरेक्शन किया जाएगा और इस फिल्म में पहले पार्ट की तरह इसमें एक्टर के रूप में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, राजकुमार राव ,और श्रद्धा कपूर भी दिखाई देंगी ।

कड़क सिंह – Pankaj Tripathi Upcoming Movies

पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म “कड़क सिंह” एक सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर को 21 नवंबर 2023 को रिलीज किया गया था। जिसे देखने के बाद पता चलता है। की इस फिल्म में भी पंकज त्रिपाठी मेन किरदार में दिखाई देंगे।

कड़क सिंह – Pankaj Tripathi Upcoming Movies

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद पता चलता है। की यह एक ऐसे व्यक्ति पर आधारित होने वाली है। जिसमे पंकज त्रिपाठी अपनी यादाश खो चुके है। और उनको अपनी पुरानी जिंदगी के बारे में कुछ भी याद नहीं है। लेकिन ट्रेलर के कुछ हिस्से ऐसे है जिन्हे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। की यह एक क्राइम सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्म होने वाली है। जिसके कारण इस फिल्म को देखने की जिज्ञासा बढ़ गई है।

मैं हूँ अटल – Pankaj Tripathi Upcoming Movies

अटल बिहारी वाजपेयी के 98वें जन्मदिवस पर उनके जीवन पर आधारित मूवी “मैं हूँ अटल” बनने जा रही है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी आपको अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में दिखाई देंगे। जो इस फिल्म का मेन किरदार होगा। रवि जाधव के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी उत्कर्ष नैथानी के द्वारा लिखी गई है। साथ इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

मैं हूँ अटल – Pankaj Tripathi Upcoming Movies

जैसा की आपको पता होगा आजकल बॉलीवुड में बायोपिक का ट्रेंड चल रहा है। और इसी के चलते इस बार हमारे पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और राजनीतिक करियर को दिखाने के लिए इस मूवी को बनाया गया है।

वैसे तो पंकज त्रिपाठी एक बेहतरीन कलाकार है। और उनका एक्टिंग के मामले में कोई जवाब नहीं है। लेकिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का रोल निभाना कोई आसान काम नहीं है। क्योंकि “मैं हूँ अटल” फिल्म का भविष्य पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग पर निर्भर करेगा। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा की यह अटल बिहारी वाजपेयी जी के किरदार को किस तरह निभाएंगे।


Leave a Comment