5 Best Serial Killer Web Series: कातिलों की क्रूरता देख उड़ जायंगे आपके होश, देखे पूरी लिस्ट

Mohit Kumar
5 Best Serial Killer Web Series

5 Best Serial Killer Web Series: हेलो दोस्तों अगर आप रोमांस, कॉमेडी, एक्शन जैसी फिल्मे देखकर बोर हो गए है। और इनसे कुछ हटकर देखना चाहते है। तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी वेब सीरीज लेकर आए है। जिसमे आपको क्राइम और सस्पेंस देखने को मिलेगा। और अगर आपको भी क्राइम और सस्पेंस से जुडी कहानिया पसंद है।

तो इन वेब सीरीज को देखना ना भूले। इन फिल्मो और वेब सीरीज में कातिल के कतल करने की वजह और कातिल की क्रूरता देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। और आज हम अपनी इस पोस्ट के माध्यम से आपको क्राइम और सस्पेंस से जुडी 5 वेब सीरीज के बारे में बताएंगे।

5 Best Serial Killer Web Series

नामसालप्लेटफ़ॉर्मएपिसोड
अभय2019ZEE53 सीजन
इंडियन प्रीडेटर2023नेटफ्लिक्स3 एपिसोड
ऑटो शंकर2019ZEE510 एपिसोड
द हंट फॉर वीरप्पन2023नेटफ्लिक्स4 एपिसोड
पॉशम पा2019ZEE5N/A

अभय

2019 में आई फिल्म ‘अभय’ एक क्राइम सीरीज है। जिसमे मुख्य रोल कुणाल खेमू ने निभाया है। इस वेब सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके है। जिसमे एक सीजन में लगभग 8 एपिसोड है। और जिसमे हर एक एपिसोड 30 से 50 मिनट का है। इस फिल्म में कुणाल खेमू एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में है। जो सीरियल किलर की गुत्थी सुलझाते है।

इस सीरीज को बीपी सिंह द्वारा निर्मित किया गया है। और इस सीरीज को केन घोष द्वारा निर्देशित किया गया है। इस सीरीज की कहानी एसपी अभय प्रताप सिंह के जीवन में आय केस और उन केस को सुलझाने के तरीके पर आधारित है। इस फिल्म में आपको कई बड़े बड़े कलाकार देखने को मिलेंगे। जिन्होंने अपनी एक्टिंग से इस सीरीज को चार चाँद लगाए है।

इंडियन प्रीडेटर: द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर

इंडियन प्रीडेटर: द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर में एक सीरियल किलर राजा कोलंदर द्वारा किये गए 14 मर्डर्स की कहानी को दिखाया गया है। यह एक इंडियन किलर पर बनी डाक्यूमेंट्री है। इस डाक्यूमेंट्री को 7 सितंबर 2022 को नेट फिलिक्स पर रिलीज किया गया था। इस डाक्यूमेंट्री को धीरज जिंदल के द्वारा डायरेक्ट किया गया था। और इस डाक्यूमेंट्री में आपको धीरेन्द्र सिंह, राजा कोलंदर, जीतेन्द्र सिंह, श्री त्रिपाठी जैसे कलाकार भी देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें : Animal Trailer out: ‘एनिमल’ फिल्म के ट्रेलर में रणबीर और बॉबी के लुक को देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

यह एक तीन एपिसोड वाली क्राइम डाक्यूमेंट्री सीरीज़ है। जिसमे प्रत्येक एपिसोड 40 मिनट का है। इस डाक्यूमेंट्री में तीन अलग अलग एपिसोड के साथ तीन अलग-अलग किरदारों की कहानी को दिखाया गया है। इन एपिसोड का नाम एक हत्यारा, एक नरभक्षी और एक राजा है। इस वेब सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।

ऑटो शंकर

इस सीरीज को 2019 में जी5 पर रिलीज किया गया था। यह एक सच्ची घटना पर आधारित सीरीज है। जो चेन्नई में 1985 से 1995 के बीच एक क्रिमिनल की घटना है। जिसे ऑटो शंकर के नाम से जाना जाता है। इस सीरीज को रंगा के द्वारा निर्देशित किया गया है।

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है। जो एक सीरियल किलर है। जिसने कई हत्या कर दी। इस सीरीज में वह व्यक्ति कैसे इतना बड़ा किलर बना और क्यों बना इन सब के बारे में दिखाया गया है। इस फिल्म में वसुधा, सरन्या रवि, सेल्वपांडियन और सरथ अप्पानि कलाकार के रूप में दिखेंगे।

द हंट फॉर वीरप्पन 

वीरप्पन जिसका नाम शायद कुछ लोगो ने नहीं सुना होगा। और अगर नहीं सुना तो बता दे की यह एक खूंखार क्रिमिनल था। जिसने कई पुलिस वालो को मार दिया था। और “द हंट फॉर वीरप्पन” सीरीज वीरप्पन पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ है। जिसके 4 एपिसोड्स है।

इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ की कहानी की बात करे तो इस सीरीज में वीरप्पन की जिंदगी की कहानी के बारे में बताया गया है। जिसमे उसने बचपन से अब तक क्या और कैसे किया इसके बारे में बताएंगे। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।

पोशम पा

‘पोशम पा’ 2 घंटे 30 मिनट की एक फिल्म है। जिसे ZEE5 पर 2019 में रिलीज किया गया था। यह तीन क्र्मिनल पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को महाराष्ट्र के एक भयानक केस के ऊपर बनाया गया है। यह केस महाराष्ट्र में एक माँ और 2 बेटियों का है। इस केस में माँ और दोनों बेटियों ने मिलकर कई बच्चो को मार दिया था।

सुमन मुखोपाध्याय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रागिनी खन्ना,सायनी गुप्ता और माही गिल ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं है। इस फिल्म कहानी एक माँ और दो बेटियों से शुरू होती है। जिन्होंने 40 बच्चों का अपहरण किया और उसमे से 12 बच्चों की हत्या कर दी थी। इस फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते है।


Leave a Comment