5 Science Fiction Movies: साइंस फिक्शन पर बनी कुछ ऐसी फिल्मे जो छू लेंगी आपके दिल को

Mohit Kumar

5 Science Fiction Movies: हेलो दोस्तों आज कल हर कोई अपनी पसंद की फिल्म देखना चाहता है। जिसके कारण ज्यादा तर लोग अपनी पसंद की फिल्म देखने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करतें है। और इसलिए आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखे जाने वाली कुछ साइंस फिक्शन से जुड़ी फिल्मे और वेब सीरीज लेकर आए है। यह फिल्म उन लोगो के लिए है। जिन्हे साइंस फिक्शन पर आधारित फिल्मे देखना पसंद है। तो चलिए साइंस फिक्शन पर आधारित 5 फिल्मो के बारे में जानते है।

5 Science Fiction Movies

TitleTypeRelease Year
Black MirrorTV Show 2011
I Am MotherMovie2019
PassengersMovie2016
Altered CarbonTV Show2018
The Silent Sea TV Show2021
5 Science Fiction Movies

Black Mirror

इस सीरीज को 2011 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस सीरीज के अब तक 6 सीजन आ चुके है। जिसमे कई सारे एपिसोड है। और इस सीरीज का हर एपिसोड एक अलग कहानी कहता है। यह सीरीज साइंस पर आधारित फिल्म है।

इस फिल्म की कहानी साइंस के उस हिस्से को दिखाती है। जिसमे साइंस काफी डेवलप हो चुकी है। और लोग इसका अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करते है। कोई साइंस का इस्तेमाल अपना अकेला पन दूर करने के लिए करता है। तो कोई साइंस का इस्तेमाल दूसरो को नुकसान पहुंचाने के लिए करता है। इस सीरीज में आपको अलग-अलग कहानी देखने को मिलेंगी और साथी कैरेक्टर भी अलग-अलग देखने को मिलेंगे।

I Am Mother

इस सीरीज को 2019 में रिलीज किया गया था। यह सीरीज AI रोबोट पर बनी एक बेहतरीन फिल्म है जिसे ग्रांट स्पटर के द्वारा डायरेक्ट किया गया है। यह 1 घंटे 53 मिनट की एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म में आपको सिर्फ तीन ही किरदार देखने को मिलेंगे जिसमे से एक लड़की एक औरत और एक रोबोट है।

इसे भी पढ़े:- 5 Best Serial Killer Web Series: कातिलों की क्रूरता देख उड़ जायंगे आपके होश

इस फिल्म की कहानी की बात करे तो इस फिल्म की कहानी एक रोबोट से शुरू होती है। जो लैब में एक बच्ची को बनाती है। और उस बच्ची की माँ की तरह देख रेख करती है। और वह उस बच्ची को बताती है। बहार की दुनिया ख़तम हो चुकी है और चारो तरफ प्रदूषण फैला हुआ है। इस लिए उसे अंदर ही रहना होगा। इस बात का पूरा सच जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी चाहिए।

Passengers

इस फिल्म की कहानी स्पेस से जुडी है। इस फिल्म को 2016 में रिलीज किया गया था। यह 1 घंटे 56 मिनट की रोमांस, थ्रिल और रहस्यमय से भरी फिल्म है। जिसे मोर्टन टिल्डम ने डायरेक्ट किया है। और इस फिल्म में आपको जेनिफर लॉरेन्स और क्रिस प्रैट देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।

इसे भी पढ़े:- Pankaj Tripathi Upcoming Movies: एक्टिंग के बादशाह पंकज त्रिपाठी की आ रही है ये शानदार फिल्मे

इस फिल्म की कहानी एक बड़े स्पेसशिप से शुरू होती है। जिस पर कई लोग होते है और सब हाइबरनेशन में होते है वह सब लोगो स्पेसशिप में दूसरी दुनिया में जा रहे होते है। जिसमे उन्हें 120 साल का समय लगने वाला होता है। लेकिन कुछ साल बाद एक लड़का हाइबरनेशन से बहार आ जाता है।

वह अकेला बोर होने लगता है। और इस लिए वह एक लड़की को भी हाइबरनेशन से बहार निकाल लेता है। और उस लड़की को नहीं बताता की उसने उसे हाइबरनेशन से बहार निकाला है। अब उनके और उनके स्पेसशिप के साथ क्या क्या होता है। यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी पड़ेगी।

Altered Carbon

इस सीरीज को 2018 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस सीरीज के लगभग 10 एपिसोड आ चुके है। यह सीरीज एक ऐसे आदमी पर आधारित है। जिसे 200 साल बाद दुबारा जिन्दा किया गया था।

इस सीरीज की कहानी में साइंस के भविष्य के बारे में बताया गया है। जहाँ पर किसी इंसान के दिमाग को एक चिप में सेफ करके रखा जा सकता है। और उसे किसी दूसरे इंसान के दिमाग में भी डाला जा सकता है। कहानी में एक अमीर आदमी होता है। जिसकी हत्या कर दी जाती है। और उसकी चिप नष्ट कर दि जाती है। जिसके बाद एक आदमी को 200 साल बाद जिन्दा किया जाता है। और उसे उस अमीर आदमी की हत्या किसने की। इसका पता लगाने के लिया कहा जाता है।

The Silent Sea 

द साइलेंट सी फिल्म को 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। यह 24-घंटे की एक खतरनाक चंद्र अभियान पर बनी एक थ्रिल से भरी सीरीज है। जो आपको पुरे टाइम सीरीज से बांध कर रखती है।

इस सीरीज की कहानी कुछ अंतरिक्ष यात्रियों से शुरू होती है। जो एक मिशन के लिए चाँद पर जाते है। और वहां पर कुछ अजीब चीजे दिखाई देती है। और जब वह चाँद पर बने रिसर्च सेंटर में जाते है। तो उन्हें वहां एक लड़की मिलती है। जो बहुत तेज होती है। यह लड़की कौन है। और वहाँ क्या होता था। यह जानने के लिए आपको सीरीज देखनी पड़ेगी। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।


Leave a Comment