Child drowned to death at Har ki pauri in Haridwar: इंसानियत को शर्मसार करने खबर , तड़पा तड़पा के मार डाला 5 साल के बच्चे को

Mohit Kumar
Child drowned to death at Har Ki pauri in Haridwar

Child drowned to death at Har Ki Paadi in Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जिसमे एक परिवार ने अपने पांच वर्ष के बच्चे को हरकी पैड़ी पर गंगा में डुबा डुबाकर मार डाला। जिसके बाद फिलहाल बच्चे का शव पुलिस के कब्जे में है। बताया जा रहा है की यह घटना बुधवार दोपहर की है।

जब आरोपी परिवार बच्चे को लेकर हरकी पैड़ी पर आया। और उस परिवार में बच्चे की माँ के साथ साथ अन्य परिजन भी थे। जिसके बाद उन्होंने बच्चे को ब्रह्मकुंड में ले जाकर डूबा दिया और बार बार डुबोते रहे। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने यह सब होते हुए अपनी आँखों से देखा तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। और लोगो के बीच यह सब देखकर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बच्चे को जल्दी से बहार निकाला गया।

मौके पर पहुंची पुलिस | Haridwar Hindi News | Haridwar Crime news

इस बात की खबर मिलने के बाद नगर कोतवाली की प्रभारी भावना कैंथोला और हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज संजीव चौहान अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बच्चे को जल्दी से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा बताया गया की बच्चा मर चूका है। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया की बच्चे की लाश हमारे कब्जे में है। और साथ ही बच्चे के साथ आए सभी परिजनों को हिरासत में ले लिया गया है। और उनसे पूछ ताछ करी जा रही है।

अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है। की परिवार वालो ने बच्चे को डुबाकर क्यों मारा लेकिन बातें की जा रही है की बच्चे को डुबाकर मारने का कारण तंत्र क्रिया है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े:- Girl Murdered by Pressure Cooker: पड़ोसी ने प्रेशर कुकर मारकर 19 साल की लड़की की हत्या कर दी

इसे भी पढ़े:- Railway RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2024: रेलवे में निकली लोको पायलट के पद पर बंपर भर्ती, यहाँ पढ़े भर्ती से जुडी सभी जानकारी

Leave a Comment